देश ने खो दिए पांच जांबाज सिपाही? एयरफोर्स ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के दिए आदेश??
आज की सबसे बड़ी खबरों में विशेष ख़बर_ आज फिर से देश में हुई शहादत से यह काफ़ी दर्दनाक ख़बर है अगर ऐसी कोई घटना हो तो दिल बेचैनी के साथ मन स्तब्ध रह जाता है जब पता चलता है कि देश में वीर जवानों की शहादत की खबरें आ रही है।

बता दें कि यह सूचना असम के जोरहाट एयरबेस से निकल कर आई है जहां पर वायुसेना का An-32 परिवहन विमान क्रैश हो गया जिसमें पांच सैन्य कर्मी शहीद हो गए हैं। जबकि अच्छी खबर यह है कि को-पायलट सुरक्षित बच गए। हादसे के कारणों का पता अभी तक नहीं चला है लेकिन पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना (IAF) का एक ‘एंतोनोव एन-32’ (An-32) परिवहन विमान क्रैश हो गया है। वायुसेना के अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारियों के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में वायुसेना के पांच बहादुर सिपाहियों ने देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।
हालांकि, राहत की बात यह है कि विमान के को-पायलट इस हादसे में सुरक्षित बच गए हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं. अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।
अगली अपडेट जल्द ही…