266 रुपये की यूरिया 800 रुपये में बेचने का मामला

यूरिया खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दुमुहानी का मेला कृषि केंद्र सील

Action Team

सारंगढ़:_कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल रजक ने ग्राम दुमुहानी स्थित मेला राम कृषि केंद्र पहुंचकर औचक निरीक्षण एवं छापामार कार्रवाई किया। बता दें कि जिला प्रशासन ने किसानों से निर्धारित शासकीय दर पर ही खाद खरीदने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना तत्काल देने की अपील किया है।

Seal hui shop

जहां निरीक्षण के दौरान एक दुकान के संचालक मेलाराम बंजारे द्वारा शासकीय दर 266.50 रुपये प्रति बोरी यूरिया खाद को किसानों को 800 रुपये में अवैध रूप से बेच रहा था। जिसकी उक्त विक्रय स्थल पर शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम प्रफुल रजक ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए मेलाराम कृषि केंद्र को तत्काल सील किया गया।

इस कार्य में कृषि विभाग की बिलाईगढ़ टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर दुकान को सील कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में बिलाईगढ़ कृषि विभाग के कृष्ण कुमार साहू एसएडीओ एवं प्रकाश थवाईत बीटीएम शामिल थे। ऐसे ही अनैतिक लाभ लेने वाले निजी खाद विक्रय केंद्रों का पता चलने पर ऐसी ही कार्यवाही जिले में जारी रहेगी।

 

ऐसे ही खबरों के लिए TheSarbilaTimes.in पर बने रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *