A person died on the spot in the accident, villagers blocked the road…
सारंगढ़ सिटी कोटवाली थाना क्षेत्र से ममला सामने आया है जहां पर ग्राम पंचायत बंजारी में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने एक्सीडेंट हो गई है।

बता दें कि घटनास्थल पर एक्सीडेंट के दौरान सिर पर चोट लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।
यह एक्सीडेंट एक्सयूवी कार CG 13 AT 3203 के साथ हुई है जो की हाई स्पीड में आ रही थी और 50/55 वर्षीय व्यक्ति (टीवीएस बाइक चालक) को टक्कर के दौरान ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास के लोगों ने एक्सीडेंट में मृत व्यक्ति की पहचान गांव के ही एक व्यक्ति लक्ष्मण जायसवाल के रूप में की है।

दुर्घटना के बाद जब लोगों ने मृत व्यक्ति को गांव के ही व्यक्ति के रूप में पुष्टि की और जब लोगों का जमावड़ा लगा तो लोगों ने मृत व्यक्ति को लेकर चक्का जाम कर दिया। जिसमें एक्सीडेंट करने वाले लोगों को लाने की डिमांड कर रहे थे।
हालांकि घटना का पता चलते ही पुलिसबल मौके पर ही पहुंच गई और गांव वालों और परिजनों को समझाने और चक्का जाम हटाने की कोशिश की।
अगले अपडेट के लिए बने रहें…