एक्सीडेंट में मौके पर ही व्यक्ति की मौत..ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

A person died on the spot in the accident, villagers blocked the road… 

   सारंगढ़ सिटी कोटवाली थाना क्षेत्र से ममला सामने आया है जहां पर ग्राम पंचायत बंजारी में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने एक्सीडेंट हो गई है।

Dead

बता दें कि घटनास्थल पर एक्सीडेंट के दौरान सिर पर चोट लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।

यह एक्सीडेंट एक्सयूवी कार CG 13 AT 3203 के साथ हुई है जो की हाई स्पीड में आ रही थी और  50/55 वर्षीय व्यक्ति (टीवीएस बाइक चालक) को टक्कर के दौरान ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास के लोगों ने एक्सीडेंट में मृत व्यक्ति की पहचान गांव के ही एक व्यक्ति लक्ष्मण जायसवाल के रूप में की है।

Accidental car

दुर्घटना के बाद जब लोगों ने मृत व्यक्ति को गांव के ही व्यक्ति के रूप में पुष्टि की और जब लोगों का जमावड़ा लगा तो लोगों ने मृत व्यक्ति को लेकर चक्का जाम कर दिया। जिसमें एक्सीडेंट करने वाले लोगों को लाने की डिमांड कर रहे थे।

हालांकि घटना का पता चलते ही पुलिसबल मौके पर ही पहुंच गई और गांव वालों और परिजनों को समझाने और चक्का जाम हटाने की कोशिश की।

 

अगले अपडेट के लिए बने रहें…

ऐसे ही खबरों के लिए TheSarbilaTimes.in पर बने रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *